Loading...
अभी-अभी:

गुरदासपुर उपचुनाव : कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद जागी उमंग

image

Oct 15, 2017

गुरदासपुर : गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम शुरू हो गया है। शुरूआती रुझान में कांग्रेस के उम्‍मीदवार सुनील जाखड़ आगे चल रहे हैं। नतीजे की घोषणा दिन में दो बजे तक होने की संभावना है। इस उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर मतदान हुआ था। मतगणना कांग्रेस उम्‍मीदवार सुनील जाखड़ काफी आगे चल रहे हैं। वह अपनी बढ़त को लगातार मजबूत बना रहे हैं। जाखड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्‍मीदवार स्‍वर्ण सलारिया से करीब 1,86,415 मतों से आगे हैं। इस तरह कांग्रेस और सुनील जाखड़ की दिवाली चार दिन पहले ही हो गई है।

मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और सुनील जाखड़ की भारी जीत तय हो चुकी है। वह अपने निकटतम प्रतद्वंद्वी स्‍वर्ण सलारिया से 1,86,415 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस को 4,60,455 और भाजपा को 2,74,090 वोट मिले हैं। कांग्रेस के दफ्तरों के बाहर गुरदासपुर से लेकर चंडीगढ़ तक पटाखे फोड़े जा रहे हैं, अबोहर में सुनील जाखड़ के घर भी जश्न का माहौल है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश खजूरिया अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। वे तीसरे नंबर हैं और मात्र 21509 वोट अभी तक उन्हें मिले हैं।

सुनील जाखड़ ने कहा कि इस जीत का श्रेय कांग्रेस नेतृत्‍व और पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अम‍रिंदर सिंह को है। मेरा तो केवल बस नाम है असली जीत तो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने भी कांग्रेस को वेाट दिया। यही सिलसिला पूरे देश में शुरू होने वाला है। यह देश में कांग्रेस की जीत की शुरूआत है। पूरे देश में इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे और राहुल गांधी को 2019 में देश का प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में कदम है।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। इस चुनाव को पंजाब में कांग्रेस सरकार की 6 महीने की परफॉर्मेंस से जोड़ कर देखा जा रहा है। गुरदासपुर संसदीय सीट में 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें भोआ, पठानकोट, गुरदासपुर, दीनानगर, कादियान, फतेहगढ़ चूरियां, डेरा बाबा नानक, सुजानपुर और बटाला शामिल हैं। 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरदासपुर के सुखजिंदरा कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पठानकोट जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पठानकोट के एसडी कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।