Jan 17, 2018
**मुंबई**। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे, उसके बाद 26/11 के आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसी के साथ अन्य कार्यक्रमों में भाग भी लेंगे। नेतन्याहू का सुबह का नाश्ता उद्योगजगत के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के साथ होगा। इनमें महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा समूह के आनंद महिन्द्रा, गोदरेज समूह के आदि गोरदेज और आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर ,पिरामल उद्योग समूह के अजय पिरामल, के उपस्थित रहने की संभावना है।
**महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे शामिल...**
इसके बाद नेतन्याहू दक्षिण मुंबई में भारत-इस्राइल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस भी उपस्थित होंगे। नेतन्याहू और मुख्यमंत्री फडणवीस के बीच अलग से बैठक भी होगी जिसके बाद फडणवीस की तरफ से नेतन्याहू और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के लिये दोपहर का भोजन रखा गया है।