Loading...
अभी-अभी:

रेल मंत्री पीयूष की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

image

Nov 28, 2017

नई दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि रेल मंत्री गोयल को बेचैनी की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब वह ठीक हैं।

रेल मंत्री सोमवार शाम साढ़े 6 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। किन्तु बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। रेल मंत्री कार्यालय से अधिकारियों ने बताया कि उनकी किडनी में स्टोन है। अब उनकी हालत स्थिर है। उनका ऑपरेशन नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले मंत्री गोयल ने एलफिंसटन रोड और करी रोड स्टेशनों का दौरा किया था। उन्होंने वहां सेना द्वारा किए जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया था। गोयल ने मध्य और पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर एसिडिटी के कारण बेचैनी की शिकायत की। वह पैदल चलने में सक्षम थे और अपने वाहन से ही जाने का फैसला किया, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत एम्बुलेंस बुलाई गई थी।