Loading...
अभी-अभी:

हरियाणा में किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

image

Jan 14, 2018

**जींद**। जिले में किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार को बुढाखेड़ा के निकट नहर पटरी से नग्न हालत में 15 वर्षीय एक लड़की का शव मिला था, लड़की के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डा.अरुण सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा मामले को गंभीरता से लिया गया है, और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। लडकी कुरूक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। गांव के संबंधित थाने में नौ जनवरी को लड़की के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। **इनका कहना है...** रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डा. एस के धत्तरवाल ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि लड़की के साथ बुरी तरह से दरिंदगी की गई है। शरीर पर चोटों के काफी निशान मिले हैं।लड़की को पानी में डुबोए रखने की कोशिश भी की गई है। एसएसपी ने कहा मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है।