Loading...
अभी-अभी:

मेरा मुंह खुल गया तो बात इटली तक गूंजेगी - गिरिराज सिंह

image

Dec 2, 2019

बेगूसराय: सोमवार को सुबह-सुबह बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। गिरिराज सिंह ने यह हमला कांग्रेस नेता द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रवासी कहने पर किया है। उन्होंने कांग्रेस पर मुगल और रोहिंग्या को अपना वोट बैंक बनाने का इल्जाम लगाया है। इसके साथ ही सिंह ने कहा है कि यदि मेरा मुंह खुल गया तो बात सिर्फ भारत तक ही नहीं रहेगी, इटली तक गूंजेगी।

मुगलों और रोहिंग्यो को अपना वोट बैंक बनाने वाली कांग्रेस पर निशाना

सोमवार की सुबह उन्होंने यह ट्वीट करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। ट्वीटर पर गिरिराज सिंह ने लिखा है कि 'मुगलों और रोहिंग्यो को अपना वोट बैंक बनाने वाली कांग्रेस को राष्ट्रवादी मोदी अब बाहरी लगने लगे हैं। मेरा मुंह खुलवायेंगे तो गूंज इटली तक जाएगी।' ट्वीट होते ही चंद मिनटों में तीन हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक, कमेंट एवं रीट्वीट कर बखिया उधेड़ दी है।