Loading...
अभी-अभी:

मोदी युग में बदले इतने शहरों के नाम, जानिए पूरी खबर

image

Aug 12, 2018

जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है देश में कई बदलाव हुए है इसमें अगर सबसे  महत्वपूर्ण बात है तो वह है इस दौरान देश में तक़रीबन कई शहरों के नाम बदले गए है डालते है मोदी के इस शासन पर नज़र जिसमे बदले गए शहरों के नाम।

नवंबर 2014 
बेंगलोर का नाम बदलकर बेंगलुरु कर दिया गया, इसके अलावा कर्नाटक के 12 दूसरे शहरों का भी नाम बदला गया जिनमें मैसूरु और मेंगलुरु प्रमुख हैं।

अगस्त 2015 
औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया।

अक्टूबर 2015 
राजाहमुंद्री का नाम बदलकर राजामहेंद्रवर्मन किया गया।

अप्रैल 2016 
गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया गया। बताया जाता है महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर यह बदलाव किया गया।

मई 2016 
बेंगलुरु शहर के रेलवे स्टेशन का स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना के नाम पर रखा गया।

सितंबर 2016 
7आरसीआर के नाम से मशहूर प्रधानमंत्री आवास के नाम को बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया।

जनवरी 2017 
हरियाणा के फतेहाबाद के गांडा गांव का नाम बदलकर अजित नगर रखा गया। 

जुलाई 2017 
ओडिशा के वीइलर टापू का नाम मिसाइल मैन की स्मृति में एपीजे अब्दुल कलाम टापू कर रखा गया।

जुलाई 2018 
मुंबई के एलिफिंस्टन रोड का नाम प्रभादेवी किया गया। हालिया मुग़लसराएँ जंक्शन का नाम दीनदयाल जंक्शन किया गया।