Loading...
अभी-अभी:

पाक ने की शर्मनाक हरकत, बीएसएफ जवान की क्रूरता से हत्या

image

Sep 19, 2018

भारत सरकार और सेना द्वारा लम्बे समय से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा पर शांति बनाये रखने के प्रयास को पाकिस्तानी सेना बार-बार विफल करने का प्रयास करती रहती है। आये दिन पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते है और कई बार गोलीबारी की घटनाओं को  देकर सीमा पर संघर्ष वीराम को भी तोड़ने का प्रयास करते है। लेकिन इस बार पकिस्तान ने एक ऐसी हरकत की है जिनसे इन दोनों देशो के बीच के रिश्ते बिगड़ने की संभावनाएं बहुत बढ़ गई है। 

दरअसल पाकिस्तानी सेना ने बीते मंगलवार सीमा पर अचानक तेज गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी के बाद एक जवान गायब हो गया था। इसके बाद सेना ने इस जवान को ढूंढ़ने के लिए एक सर्च अभियान चलाया था और आज खोजी दस्ते को इस जवान का शव मिला है। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस जवान के शव पर गंभीर चोट के कई निशान थे जो दर्शाता है कि इस बीएसएफ जवान की बड़ी क्रूरता के साथ हत्या की गई थी। कुछ मीडिया एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यह  नृशंस व्यवहार  पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन (BAT) द्वारा किया गया है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार BSF के कुछ जवान जम्मू के आर एस पुरा इलाके में अपनी सीमा चौकी के आस पास उगी झाड़ियों को को हटा रहे थे  तभी पाकिस्तानी सेना ने अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में सेना के कुछ जवान घायल हुए थे और यह एक जवान लापता हो गया था।