Loading...
अभी-अभी:

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजली

image

Nov 19, 2019

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रीमती गांधी के साथ इन सभी प्रमुख हस्तियों ने सुबह इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ जाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस दौरान बड़ी संख्या में वहा मौजूद कांग्रेस कर्यकर्ताओ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट किया,‘‘सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अछ्वुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्वर्गीय इंदिरा जी की जयंती पर शत् शत् नमन।

गौरतलब है कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय गांधी की मंगलवार को 102वीं वर्षगांठ है। श्रीमती गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्हें देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और अंतरराष्ट्रीय सम्मान लेनिन नीस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।