Loading...
अभी-अभी:

अमित शाह ने शुरू किया 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' अभियान

image

Feb 12, 2019

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी अभियान चरम पर है आज से भाजपा का 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' अभियान का आगाज हो गया है भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित अपने आवास से इस अभियान की शुरुआत की है अमित शाह ने पार्टी की ध्वज और स्टीकर लगाकर इस मिशन का आगाज किया है इस मिशन के तहत तमाम मंत्री, विधायक नेता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएंगे, भाजपा का यह अभियान 2 मार्च तक जारी रहेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी भी अभियान में होंगे शामिल

इसके अलावा भाजपा ने और भी कई बड़े प्रोग्राम का ऐलान किया है. 26 फरवरी को भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ उठा चुके 22 करोड़ लोगों से भी संपर्क साधेगी 28 फरवरी को पीएम मोदी नमो ऐप के माध्यम से 10 करोड़ से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे 2 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में बाइक रैली निकालेंगे इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गंगा किनारे स्थित इस घर में जाएंगे जहां आजादी के बाद बिजली आई थी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

अहमदाबाद में अपने आवास पर ध्वज फहराने और स्टीकर लगाने के बाद अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि 'हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने का कार्य किया है पीएम मोदी की सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे हमे सिर नीचे करना पड़े अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आप डंके की चोट पर जनता के बीच जाइए।