Loading...
अभी-अभी:

अमित शाह ने शुरू की 'भारत के मन की बात' केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद

image

Feb 3, 2019

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी दिल्ली से चुनावी बिगुल फूंका है भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान भारत के मन की बात, मोदी के साथ' का शुभारंभ किया इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद हैं इस अभियान के तहत 10 करोड़ लोगों से राय लेने का लक्ष्य रखा गया है।

सुझावों के माध्यम से होगा घोषणापत्र तैयार

इस अभियान के जरिए भाजपा भारत के भविष्य को आकार देने में हर भारतीय को शामिल करने का लक्ष्य बना रही है भाजपा को उम्मीद है कि इस अभियान से पार्टी को 10 करोड़ परिवार से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी और उनके सुझावों के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र तैयार करेगी इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों और पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा है कि 2014 से पहले 30 वर्षों तक देश की समस्याओं के हल के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कोई कदम नहीं उठाए गए।

दीर्घकालिक विकास की हुई शुरुआत

अमित शाह ने कहा है कि 2014 से पहले चुनाव जीतने के लिए जनता से मात्र झूठे वादे किए गए उन्होंने कहा है कि सरकार पांच वर्षों की नहीं होती सरकार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होती है तभी जाकर देश का विकास होता है शाह ने आगे कहा है कि 30 वर्षों के बाद 2014 में देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदल कर रख दिया प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की शुरुआत हुई है।