Loading...
अभी-अभी:

आजम खान का शरीर भारत में है लेकिन उनकी मानसिकता पाकिस्तानी है: बीजेपी विधायक

image

Jun 17, 2018

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर विवादित बयान दिया है सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आजम खान भले ही भारत में रहते है पर उनका दिल पकिस्तान के लिए धड़कता है एक कार्यक्रम में पहुंचे सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, आजम खान का नाम बदलकर हाजम खान रख देना चाहिए। आजम खान स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त है और ऐसे में नरेंद्र मोदी पर उनकी टिप्पणी सुन ऐसा लगता है कि कोई चारित्रिक तौर पर दुर्बल आदमी ईश्वर पर छींटाकसी कर रहा हो।

आजम पर सुरेंद्र का हमला यहीं नहीं रुका, उन्होंने आगे कहा कि भले आजम खान का शरीर भारत में है लेकिन उनकी मानसिकता पाकिस्तानी है वह विशुद्ध रूप से वहीं बात बोलते है जो पाकिस्तान में रहने वाले लोग बोलते है इसके अलावा भाजपा विधायक ने कहा कि, अगर गहन रूप से आजम खान के बारे में छानबीन कराई जाए तो निश्चित तौर पर उनका कनेक्शन किसी आतंकवादी समूह से जुड़ा निकलेगा।

बलिया के बरैया विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने आजम के आलावा मुख़्तार अंसारी और ओवैसी को भी निशाने पर लिया। बीजेपी विधायक ने कहा कि, इन तीनों (आजम, ओवैसी और अंसारी) की जाँच होनी चाहिए, इनका जरूर किसी आतंकवादी संगठन से सम्बन्ध निकलेगा। बता दें कि इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने उन्नाव गैंग रेप को लेकर विवादित बयान दिया था सिंह ने कहा था कि, मैं नहीं मान सकता कि कोई तीन बच्चों की मां के साथ कैसे रेप कर सकता है।