Loading...
अभी-अभी:

शिवराज सरकार पर लगा 2300 करोड़ के ठेके फर्जी तरीके से देने का आरोप

image

Sep 29, 2018

देश में चुनाव नजदीक आ रहे है और ऐसे में देश की विभिन्न राजनितिक पार्टियों और उनके नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना भी शुरू कर दिया है। लेकिन अब इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर 2300 करोड़ के ठेके फर्जी तरीके से दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर यह आरोप आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने लगाया है। आलोक अग्रवाल ने राज्य सरकार पर ई-टेंडरिंग में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई में तीन कंपनियों को फर्जी तरीके से 2322 करोड़ के टेंडर (ठेके) दिए है। आलोक अग्रवाल ने इस मामले में यह बात भी कही है कि एक प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव ने तीन महीने पहले ही इस घोटाले की जांच का आदेश दे दिया था लेकिन आज तक सरकार ने  इस मामले में कोई करवाई नहीं की है।

आलोक अग्रवाल के मुताबिक राज्य सरकार की इस लापरवाही से साफ़ पता चलता है कि प्रदेश सरकार इन घोटालों को छुपा कर खुद को और इस कंपनियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि सरकार ने इस घोटाले की निष्पक्ष जाँच करवाने के बजाये घोटाले को उजागर करने वाले प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को ही उनके विभाग से हटा दिया है।