Loading...
अभी-अभी:

सेना के इतिहास में पहली बार बना चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद

image

Aug 15, 2019

आज पीएम मोदी ने कई घोषणाओं में एक घोषणा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाने की भी की है। उन्होंने कहा, आतंकवाद और हिंसा का मौहाल बनाने वालों को नेस्तानाबूत करना है। हमारे सैनिकों ने, हमारे सुरक्षाबलों और सुरक्षा एजेंसियों ने बहुत प्रशंसनीय काम किया है। मैं उनको नमन करता हूं। समय रहते रिफॉर्म की भी आवश्यकता हूं। अनेक सरकारों ने चर्चा की है अनेक रिपोर्ट आई है। इन सब में एक ही बात कही गई है। हमारी तीनों सेनाओं के बीच समन्वय है, लेकिन आज जैसे दुनिया बदल रही है, युद्ध के तरीके बदल रहे हैं। तब भारत को भी टुकड़ों में सोचने से काम नहीं चलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) के बीच तालमेल बैठाने के लिए 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' नाम से नया पद होगा। सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बना है।

हमारी सेना को भी एकमुश्त एक साथ आगे चलना होगा

हमारी सेना को भी एकमुश्त एक साथ आगे चलना होगा। जल, थल, नभ में एक एक कदम आगे रहे दूसरा दो कदम पीछे रहे तीसरा तीन कदम पीछे रहे तो नहीं चल सकता है। तीनों एक साथ आगे बढ़ें। विश्व में बदलते हुए युद्ध और सुरक्षा के माहौल हों, इन बातों को ध्यान में रखते हुए, आज मैं महत्वपूर्ण घोषणा करता हूं। अब हम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की व्यवस्था करेंगे। इस पद के गठन के बाद तीनों सेनाओं के शीर्षथ स्तर पर एक प्रभावी नेतृत्व मिलेगा।