Loading...
अभी-अभी:

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द कराने दिल्ली पहुंची कांग्रेस, आयोग का इंकार

image

Mar 16, 2018

चुनावी रण में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को घेरने दिल्ली में चुनाव आयोग तक दौड़ लगा दी है। वहीं इसके सहारे मोदी और रमन सरकार को एक देश-एक कानून के मुद्दे पर भी घेरा है। हालांकि चुनाव आयोग ने कांग्रेस को राज्यपाल के पास जाने की सलाह दे दी है। वहीं मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कह दिया कि चुनाव में वोट बीजेपी को ज्यादा ही मिलेंगे। 

दरअसल दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, राज्यसभा प्रत्याशी लेखराम साहू के साथ 26 सदस्यों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शिकायत करने पहुंचा था।शिकायत भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय के नामांकन को लेकर थी।

11 संसदीय सचिवों को बर्खास्त करने की मांग...

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की, कि छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय सचिवों को बर्खास्त कर सरोज पाण्डेय के नामांकन को रद्द किया जाए, क्योंकि 11 में से 10 संसदीय सचिव सरोज पाण्डेय के प्रस्ताव और समर्थक बने हैं। कांग्रेस ने इसके पीछे तर्क ये दिया कि दिल्ली में जिस तरह आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को चुनाव आयोग ने संसदीय सचिव मामले में आयोग्य कर चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी किया जाए।

भूपेश बघेल ने साधा निशाना,कहा यहां एक देश एक कानून नहीं... 

चुनाव आयोग ने कांग्रेसियों को दलील को अस्वीकार करते हुए राज्यपाल के पास जाने की सलाह दे दी है। इस पर भूपेश बघेल ने मोदी और रमन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि यहां एक देश, एक कानून नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस मामले में चुटकी लेते हुए कहा, कि वे हर संभव कोशिश कर लें। 23 मार्च को चुनाव में पता चल जाएगा। वैसे भी बीजेपी को ज्यादा वोट मिलते हैं।

अब सवाल ये है कि इस मुद्दे पर जनता कितना प्रभावित हो रही है।कांग्रेस को इसका लाभ मिलता है या नहीं ये तो चुनावी परिणामों के बाद ही पता चलेगा।