Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में लगी आग, 43 लोगों की मौत, कई घायल

image

Dec 8, 2019

देश की राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड के पास अनाज मंडी क्षेत्र में लगी आग के बाद 43 लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है, पीएम मोदी ने कहा है कि अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना। पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारी मौके पर हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी भयावह आग पर दुख प्रकट किया है। अमित शाह ने अधिकारियों को फ़ौरन हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं। अमित शाह ने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
बता दें पुरानी दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में रविवार को भयावह आग लगने की घटना में अब तक 43 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह इलाका पुरानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित फिल्मिस्तान सिनेमा के निकट है। इस आग में अभी तक 52 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।  ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह लगभग 05.30 बजे तीन घरों में लगी, यहां गत्ते और कागज की गैर कानूनी फैक्ट्री चल रही थी। जिस कारण आग फैली और उसने तीन घरों की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।