Loading...
अभी-अभी:

फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद लगी आग, एक कर्मचारी घायल

image

Jul 13, 2020

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास बीते सोमवार रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई। वहीँ मिली जानकारी के तहत इसमें एक कर्मचारी के घायल होने की खबर भी सामने आई है। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। मिली जानकारी के तहत यह घटना होने के बाद से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत फैली हुई है।

एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव
दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव हो गई थी जिसके बाद बड़ा हादसा हुआ था। वहीँ अगर इस घटना से जुड़े सूत्रों की मानी जाए तो धमाका पहले फार्मा सिटी में सुनाई दिया और उसके बाद बड़े स्तर पर आग लग गई। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक रेमकी सॉल्वैंट्स की इकाई कोस्टल वेस्ट प्रबंधन परियोजना में यह घटना घटित हुई थी। आप जानते ही होंगे कि इससे पहले यहां एक एलजी पॉलिस्टर कंपनी में गैस रिसाव के कारण कई लोगों को मौत मिली थी और लोगों में दहशत का माहौल देखने के लिए मिला था।

कंपनी के बायलर में ब्लॉस्ट
बता दें कि बीते दिनों ही यहाँ की एक कंपनी के बायलर में ब्लॉस्ट होने से भी कई लोगों की मौत हुई थी और उस दौरान तो कई घायल भी हुए थे। वहीँ अभी मिली जानकारी के तहत विजाग गैस मामले में पुलिस ने कंपनी सीईओ सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वैसे कुछ ही दिनों में विशाखापत्तनम में कंपनियों से जुड़ी यह तीसरी घटना है जो सभी को हैरान कर गई है।