Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की कर्नाटक कार्यकारिणी हुई भंग

image

Jun 19, 2019

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में जारी सियासी संग्राम के बीच की है बड़ी कार्रवाई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपनी राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। साथ ही इससे पहले कर्नाटक के विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग करने की मंजूरी मिली है। अब हमें यह सोचना है कि कैसे न केवल केपीसीसी बल्कि जिला कांग्रेस और ब्लॉक समितियों का पुनर्गठन किया जाए। अब सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन किया जाएगा।

जल्द ही किया जायेगा नई कार्यकारिणी का गठन

आगे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने बताया कि, मुझे यह बताया गया है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है और गुंडूराव अभी भी केपीसीसी अध्यक्ष में बने ही रहेंगे। साथ ही बता दें कि हमें इंतजार करना होगा और देखना भी होगा। नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन होगा। कोई पद मांगा नहीं जाता है। पार्टी को जिसमें काबिलियत दिखेगी, उसे पद दिया जाएगा। आगे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कहते हैं कि कावेरी बेसिन पर हमारी स्थिति बहुत खराब है। कोई बारिश नहीं हो रही है, हालांकि भविष्य में मौसम विभाग ने कुछ राहत मिलने का अनुमान भी लगाया है।