Loading...
अभी-अभी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

image

Apr 23, 2019

आज देशभर के 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। 

अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने भी किया मतदान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा सब-जोनल ऑफिस में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में वोट डालने के बाद उंगली पर लगा स्याही का निशान दिखाते हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कन्नुर जिले के पिनारई में किया मतदान 

इसी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कन्नुर जिले के पिनारई में मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए भुवनेश्वर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी अंजलि के साथ अपना वोट डाला।