Loading...
अभी-अभी:

जय कश्मीर जय भारत, अबकी बार उस पार - मंत्री गिरिराज सिंह

image

Aug 20, 2019

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से तनाव के बीच मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने नया नारा दिया है। गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि जय कश्मीर जय भारत, अबकी बार उस पार। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अपने ट्वीट में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की बात कर रहे हैं। इससे पहले संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पीओके और अक्साई चीन भी भारत का हिस्सा है। बीते 6 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और पीओके और अक्साई चीन भी इसी राज्य का हिस्सा हैं।

पीओके और अक्साई चीन भी अखंड भारत का अभिन्न अंग

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के लिए हम अपनी जान तक देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस को कश्मीर मसले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भी कहा था। लोकसभा में प्रस्ताव और विधेयकों पर विचार और इन्हें पारित करने के बाद शाह ने कहा कि यह मुद्दा सियासी नहीं है और यह कानून संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों पर आधारित है। इससे पहले भाजपा महासचिव राम माधव ने भी कहा था कि पीओके और अक्साई चीन भी अखंड भारत का अभिन्न अंग है। राम माधव ने कहा कि संवैधानिक दृष्टि से कश्मीर का विलय पहले ही भारत में हो चुका है। पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि दूसरे राष्ट्रों के अधीन हिस्से को वापस लेने का संकल्प पारित हो चुका है। राम माधव ने बताया है कि वर्ष 1994 में ही संसद सर्वसम्मति से संकल्प को पास कर चुकी है।