Loading...
अभी-अभी:

मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है : मनमोहन सिंह

image

Sep 10, 2018

मनमोहन सिंह ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सभी विपक्षी दलों का देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। पेट्रोल- डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की तरफ से बुलाए गए भारत बंद के तहत सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री बोल रहे थे।

रामलीला मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन

सिंह ने कहा इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं का शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण कदम है मोदी सरकार ऐसा बहुत कुछ कर चुकी है जो हद को पर कर चुका है इस सरकार को बदलने का समय आने वाला है आज किसान, नौजवान सहित हर तबका परेशान है सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा : मनमोहन

उन्होंने कहा अब इस बात की जरूरत है कि सभी राजनीतिक दल अपने पुराने सिलसिलों को पीछे छोड़कर एकजुट हों भारत की जनता की पुकार सुनें यह तभी संभव है जब हम छोटे-छोटे मुद्दों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा इसके लिए हमें तैयार होना चाहिए।

कई नेता रहे उपस्थित

विरोध प्रदर्शन में सिंह के अलावा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार सहित करीब 20 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया।

आम जनता को देखते हुए किया गया है भारत बंद

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ भारत बंद बुलाया है पार्टी ने सभी सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भारत बंद का समर्थन करने का आह्वान किया है कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया भारत बंद सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।