Loading...
अभी-अभी:

भारत में एक-दो रेप ​होना आम बात, इनका मुद्दा न बनाया जाए: बीजेपी मंत्री

image

Apr 22, 2018

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर बड़ा बयान दिया है, गंगवार ने अपने बयान में कहा कि इतने बड़े देश में बलात्कार की एक-दो घटनाएं होती रहती है, इसलिए जरुरी नहीं कि इन बातों का मुद्दा बनाया जाए। मंत्री का बयान ऐसे समय में आया जब देश में उन्नाव और कठुआ जैसे बलात्कार मामलों में पुरे देश में प्रदर्शन हो रहे है। 

गंगवार को शायद देश के मौजूदा हालातों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं वरना एक संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री को इस तरह का बयान देश की मौजूदा राजनीतिक हालातों को दर्शाता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में 38,947 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। इसका मतलब हुआ कि देश में हर रोज 107 बलात्कार की घटनाए होती हैं, यानी हर घंटे चार महिलाओं के साथ बलात्कार होता है।

वहीं, उम्र के हिसाब से साल 2016 में 12 साल से छोटी 2116 बच्चियों को वहशियों ने अपना शिकार बनाया है यानी औसतन पांच से ज्यादा बच्चियां किसी बलात्कार का शिकार हुई। हालाँकि सरकार ने इन मामलों में फुर्ती दिखते हुए पास्को एक्ट लागू किया है, लेकिन ये एक्ट देश में हो रहे है सभी बलात्कार के लिए बेटियों के लिए न्याय की ग्यारंटी नहीं देता।