Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री मोदी अपने यूरोपीय दौरे पर आज हो रहे रवाना

image

Aug 22, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा पर निकल रहे हैं। 25 अगस्त को वह फ्रांस के शहर बियरित्स में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। आज शाम फ्रांस की राजधानी पैरिस पहुंचेगे मोदी। यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला यूरोप दौरा है। इससे भारत-फ्रांस के बीच संबंधों को गहराई का पता चलता है। दोनों देशों के पारस्परिक हितों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि चीन हिंद महासागर में अपना दखल बढ़ाता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन यात्राओं से भारत को कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के पाकिस्तानी प्रयासों को भी झटका लगेगा। फ्रांस स्पष्ट कर चुका है कि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा तनाव द्विपक्षीय मसला है और यूएई तो आर्टिकल 370 के मुद्दे को भारत का आंतरिक मामला बता चुका है। यूएई ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) जैसे फोरमों पर भी भारत का समर्थन कर चुका है जो कश्मीर को 'अधिकृत क्षेत्र' मानता है।

भारत को रक्षा साजो-सामान आपूर्ति करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश फ्रांस

श्रीलंका और नए राष्ट्रपति के चुनाव से पहले तक मालदीव जैसे महाद्वीपीय राष्ट्रों के साथ चीन के बढ़ते रक्षा एवं वाणिज्यिक संबंधों के कारण भारत संदेहों में घिरा रहता है। फ्रांस का हिंद महासागर के द्वीपसमूहों में अपने सैन्य अड्डे हैं। चीनी आधिपत्य के खिलाफ अमेरिकी अगुआई वाली इंडो-पसिफिक स्ट्रैटिजी पर विचार किया जाना भी एक महत्वपूर्ण विषय है। स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के मुताबिक, रूस, इजरायल और अमेरिका के बाद फ्रांस भारत को रक्षा साजो-सामान आपूर्ति करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश है। फ्रांस वर्ष 2000 से अब तक भारत को राफेल के अलावा स्कॉर्पियन सबमरीन्स, मिराज-2000 जेट्स, एसएम-39 एक्सोसेट ऐंटि-शिप मिसाइल, मेटिओ और मिका आदि की आपूर्ति कर चुका है या दोनों देशों के बीच इनकी डील फाइनल हो चुकी है। फ्रांस महाराष्ट्र में प्रस्तावित जैतपुर परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए छह न्यूक्लियर रिऐक्टर्स बेचने को उत्सुक है।

यूएई का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान जायेद मेडल से सम्मानित किये जायेंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने के आसार हैं। यूएई का सबसे बड़े नागरिक सम्मान जायेद मेडल से मोदी सम्मानित किये जायेंगे। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी महसूस की जा सकती है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की 2017 में हुई भारत यात्रा से इंडिया-यूएआई के रिश्ते व्यापक सामरिक भागीदारी में तब्दील हो गए। दोनों देशों ने साइबर स्पेस, रक्षा, समुद्री और सड़क परिवहन एवं ऊर्जा क्षेत्रों में भागीदारी के कई समझौते किए। वहीं, यूएई की डीपी वर्ल्ड भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स में निवेश कर रही है। पीएम मोदी बहरीन और अमिरात में भारत का रूपे पेमेंट सिस्टम भी लॉन्च करने की डील कर सकते हैं।