Loading...
अभी-अभी:

हैदराबाद: डॉ. दिशा मर्डर केस में दुष्कर्म व हत्या के चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुये ढेर

image

Dec 5, 2019

तेलंगाना के हैदराबाद में हुए डॉक्टर दिशा (काल्पनिक नाम)  साथ दुष्कर्म और मर्डर के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ तब हुई, जब पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया था। बता दें कि 27-28 नवम्बर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में डॉक्टर के साथ गैंग रेप करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि हैदराबाद के शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा गया था।

क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने किया था भागने का प्रयास

बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग लगा दी थी। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए गोलियां चलाईं और एनकाउंटर में चारों को ढेर कर दिया। 27 नवंबर की रात महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर हो गई थी। जब वह स्कूटी को पार्किंग में लगा रही थी, तभी चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर स्थिति बतायी थी, किन्तु उसके बाद से डॉक्टर का फोन बंद हो गया था। अगवा करने के बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के शव को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया था। हैदराबाद के इस गैंगरेप और मर्डर की घटना के बाद जहां एक ओर पूरे देश में आक्रोश है तो वहीं संसद में इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है।