Loading...
अभी-अभी:

चुनावों से पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र में खड़गे व् शिंदे को सौंपी अहम जिम्मेदारी

image

Jan 24, 2019

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही एक्शन में नजर आ रही कांग्रेस पार्टी ने बुधवार रात महाराष्ट्र के राज्य संगठन में कुछ बदलाव किए हैं पार्टी ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्त किया है इससे पहले वह कुछ महीनों पूर्व हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले राज्य का ऑब्जर्वर बनाया गया था।

चुनावों को ध्यान में रखकर की नियुक्ति

पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे को महाराष्ट्र में कैंपेन कमेटी का प्रमुख बनाया गया है पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री रहे पृथ्वीराज चव्हाण को भी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणापत्र कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है कांग्रेस पार्टी ने ये नियुक्तियां आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की हैं।

राज्य में होने है विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के ठीक बाद महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने है ऐसे में वरिष्ठ नेताओं की इन पदों पर नियुक्ति को कांग्रेस का आगामी चुनाव के लिए तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है बता दें इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बुधवार की दोपहर प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख बनाया था।