Loading...
अभी-अभी:

सीमा के उस पार होगा जो भी दुश्मन उसे हम मार गिराएंगें: भारतीय सेना

image

Feb 14, 2018

ऐसा पहली बार नहीं कि जब पाकिस्तान बार बार भारत की शांति भंग करना चाहता है। इसके लिए आए दिन पाकिस्तान भारत पर हमले कर रहा है। एेसे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा यदि पाकिस्तान एक बार भी गोलीबारी करता है तो भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई में गोलियां की गिनेगी।
           
हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ अपना रूख कड़ा करते हुए कहा कि कश्मीर में हो रहे खून खराबे के बाद सेना ने अब सख्त कदम उठाने के फैसले ले लिए है। और इसी के चलते उधमपुर में नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को दुश्मन कहते हुए सीमा पर नाकामयाब बताया है। 

वहीं इस बारे में नॉर्दन कमांड के चीफ का कहना है। कि आतंकवादियों की औसत उम्र सिर्फ 6 से 8 माह की ही है। सेना उन्हें मार गिरा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के माता-पिता को अपने बच्चों को समझाना होगा। अभिभावकों को अपने बच्चों को सरेंडर करने के लिए कहना होगा। 

जनरल देवराज ने अपने बयान में कहा कि हमें सीमा पार से हो रही घुसपैठ को रोकना होगा। सीमा के इस ओर जो भी दुश्मन होगा, उसे हम मार गिराएंगे। आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया जाएगा। पिछले एक साल से हम आतंकवादियों के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। 
गौरतलब है कि सीमा पर पाक फेल हो गया है तो अब वो हमारे कैंपों को टारगेट करने की कोशिश कर रहा है। बुरहान वानी की मौत कै बाद कश्मीर के कई युवा आतंक की राह पर बढ़ने लगे थे। सोशल मीडिया का भी इसमें अहम रोल था। उड़ी हमले के बाद हमने कैंपों की सुरक्षा पर 364 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।