Loading...
अभी-अभी:

2017 में लहराया गया था देश का सबसे ऊँचा तिरंगा

image

Aug 15, 2018

भारत और पाकिस्तान की सीमा पर पिछले साल यानी 2017 में देश का सबसे ऊँचा तिरंगा लहराया गया यह तिरंगा वाघा सीमा पर लहराया गया जिसकी वजह से इसका नाम विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज कर दिया गया यह तिरंगा 360 फुट ऊँचा था और इसे लाहौर से भी देखा जा सकता था पहले दिन जब इस तरंगे को लहराया गया था तो बहुत बड़ी तादाद में यहाँ लोग इसे सलामी देने के लिए इकट्ठे हुए और सभी के साथ बीएसएफ जवानों ने भी तिरंगे को सलामी भी दी थी सबसे पहले बीएसएफ के 6 जवानों ने तिरंगे को सलामी दी इस तिरंगे को पंजाब के नगर निकाय मंत्री अनिल जोशी ने फहराया था उस फहराए तिरंगे को देश का सबसे ऊँचा तिरंगा कहा जा रहा था और अब भी कहा जाता है।

तिरंगे को फहराने की बात सबसे पहले आईजी बीएसएफ मुख्यालय सुमेर सिंह के दिमाग में आई थी जब उन्होंने इस बारे में सोचा था तब वह बीएसएफ में डीआईजी, बॉर्डर रेंज थे अपने दिमाग की इस उपज को उन्होंने निकाय मंत्री अनिल जोशी से बांटा और उसके बाद दोनों ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज दिया यह तिरंगा तीन साल तक रहेगा और इस तिरंगे की देखभाल होशियारपुर की भारत इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के द्वारा की जा रही है।

इस तिरंगे को फहराए जाने पर उस वक्त पाकिस्तान ने आपत्ति जताई उन्होंने इसके लिए सीमा सुरक्षा बल से शिकायत भी की और अंतरराष्ट्रीय संधि के उल्लंघन का आरोप लगाकर झंडे को हटवाने की मांग की भारत ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि तिरंगे को जीरो लाइन से 200 मीटर पहले लगाया गया और भारत के अनुसार इससे किसी भी संधि का उल्लंघन नहीं हो रहा था तिरंगे के निर्माण में करीब 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया था।