Loading...
अभी-अभी:

ट्रंप ने दिया पाकिस्तान को 8 करोड़ सैन्य सहायता राशि का प्रस्ताव

image

Feb 14, 2018

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2019 के लिए 40 खरब डॉलर का वार्षिक बजट पेश किया है। साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए 33.6 करोड़ डॉलर की सहायता राशि का प्रस्ताव भी रखा।

इस बजट में पाकिस्तान के लिए 25.6 करोड़ डॉलर की असैन्य मदद और आठ करोड़ डॉलर की सैन्य मदद का प्रस्ताव दिया गया है।

सुरक्षा सहायता पर लगाई थी रोक... 

गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़वी बातें भी सुनाई थीं। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर पाकिस्तान को मिलने वाली करीब दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता पर रोक लगा दी थी। हालांकि व्हाइट हाउस ने ये भी कहा था कि आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने पर वह रोक हटाने पर विचार करेगा।

ऐसे में एक बडा सवाल ये भी कि अगर अमेरिका वाकई में आतंकवाद खत्म करना चाहता है तो वो पाकिस्तान की सैन्य सहायता क्यों करता है। पाकिस्तान की सैन्य मदद पर रोक से भारत को भी राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए आठ करोड़ डॉलर की सैन्य मदद का प्रस्ताव रखा है, जो कि भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है।