Loading...
अभी-अभी:

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा, संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

image

Jun 18, 2019

जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही नड्डा को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला
जानकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने बताया, अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई चुनाव जीते। लेकिन, जब प्रधानमंत्री ने उन्हें गृह मंत्री पद की जिम्मेदारी दी, तब उन्होंने कहा कि मैं अब पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा अध्यक्ष पद का दायित्व नहीं निभा पाऊंगा। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी दूसरे को दिए जाने की बात कही थी। इसके बाद बैठक में फैसला लिया गया कि जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं नड्डा
इसी के साथ नड्डा ब्राह्मण परिवार से हैं और राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। नड्डा पार्टी के लिए कुशल रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस चुनाव में उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। यहां सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भाजपा को 80 में से 62 सीटों पर जीत मिली। जबकि सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।