Loading...
अभी-अभी:

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

image

May 28, 2020

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। फिलहाल संबित की ओर से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालाँकि, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबित पात्रा के लिए ट्वीट कर दिया है। उन्होंने पात्रा के शीघ्र ठीक होने की कामना की।

पेशे से डॉक्टर हैं संबित पात्रा
बता दें कि संबित पात्रा खुद भी पेशे से डॉक्टर हैं। वह हिंदू राव अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर रहे हैं। अगर सियासत की बात करें तो संबित पात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ा था। किन्तु बीजू जनता दल (बीजद) के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हरा दिया था। इसे पहले 2012 में संबित ने भाजपा से ही निगम पार्षद का भी इलेक्शन लड़ा था। तब कश्मीरी गेट से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन वह हार गए थे। हालिया दिनों में संबित टीवी डिबेट्स में छाए रहते हैं।

संबित पात्रा की होगी जांच
फिलहाल संबित पात्रा को कोरोना है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किन्तु इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और उद्धव सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में दूसरे कोरोना संक्रमित मिनिस्टर थे। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद पॉजिटिव पाए गए थे।