Loading...
अभी-अभी:

बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई की बेनामी संपत्ति जब्त

image

Jul 18, 2019

आयकर विभाग ने बसपा प्रमुख मायावती के भाई और भाभी का नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपए कीमत का बेनामी प्लाट जब्त किया। आधिकारिक आदेश के मुताबिक  आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता के लाभकारी मालिकाना हक वाले सात एकड़ के भूखंड को जब्त करने का अस्थाई आदेश विभाग की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने 16 जुलाई को जारी किया था।

करीब सात एकड़ में फैली है संपत्ति
मायावती ने हाल ही में कुमार को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश की प्रति के अनुसार बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार जब्त की गई सम्पत्ति को कुमार और उनकी पत्नी की बेनामी समझा जाएगा जो कि 28,328.07 वर्ग मीटर या करीब सात एकड़ में फैली है।

जब्त की हुई संपत्ति 400 करोड़ रुपए की
उसने कहा कि जब्त की गई सम्पत्ति की कीमत 400 करोड़ रुपए है। कानून के अनुसार बेनामी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को सात साल कठोर कारावास और बेनामी सम्पत्ति की बाजार में कीमत का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भी देना पड़ सकता है। मोदी सरकार द्बारा 2016 में निष्क्रिय पड़े कानून को लागू करने के बाद विभाग ने एक नवंबर, 2016 से नए बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग देश में बेनामी अधिनियम को लागू करने वाला नोडल विभाग है।