Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश ने साबित किया बदलाव की आहट दस्तक दे रही हैः राहुल गांधी

image

Mar 1, 2018

मध्यप्रदेश में कोलारस-मुंगावली उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जिस पर पार्टी के कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं। इस जीत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर आज बधाई भी दी है। उन्होंने इस जीत को बदलाव की आहट बताया है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट...

राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि ‘मध्यप्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस - मुंगावली की शानदार जीत की बधाई। यह अहंकार तथा कुशासन की हार व उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्यप्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है।’

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जीती कांग्रेस...

बता दें कि म.प्र. में कल उपचुनाव नतीजे घोषित हुए थे ,जिसमें कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

मुंगावली सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव ने जहां 2,124 वोट से जीत दर्ज की तो वहीं कोलारस सीट पर महेन्द्र सिंह यादव ने 8000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।