Loading...
अभी-अभी:

कर्नाटकः लोकायुक्त पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

image

Mar 7, 2018

कर्नाटक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी पर आज एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद शेट्टी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

कर्नाटक गृहमंत्री का कहना...

गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह एक मामले में लोकायुक्त के सामने पेश हुआ था। उन्होंने कहा, मेरे पास जो सूचना है, उसके मुताबिक वकील होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति लोकायुक्त कार्यालय गया और उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

अब खतरे से बाहर हैं लोकायुक्त...

कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा वह माल्या अस्पताल में हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक वे अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस हमले के पीछे छिपे कारण औऱ कैसे हमला किया गया इसकी छानबीन कर रही है।

जनवरी 2017 में संभाला था पद...

जस्टिस शेट्टी ने  पिछले साल जनवरी 2017 में ही कर्नाटक के लोकायुक्त का पद संभाला था, उनसे पहले जस्टिस वाई भास्कर राव लोकायुक्त थे।