Loading...
अभी-अभी:

मायानगरी मुंबई में जलेगा मसूद अजहर और पबजी का पुुतला

image

Mar 20, 2019

होलिका दहन आज रात 9 बजे के बाद किया जाएगा। इस बार होलिका दहन के मौके पर मायानगरी मुंबई में रावण दहन जैसा माहौल भी आपको देखने को मिल सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में आज मसूद अजहर का पुतला जलाया जाएगा। मुंबई में इसके लिए तैयारी भी कर ले गई है। मुंबई के वर्ली इलाके ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज होलिका दहन के साथ ही जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के पुतले को फूँका जाना है।

इतना ही नहीं मसूद अजहर के साथ ही मुंबई में PUBG गेम का भी पुतला बनाया है, जिसका दहन भी होलिका के साथ किया जाना है। इस तरह के अनोखे होलिका दहन कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया है कि आतंकी मसूद अजहर के पुतले को जलाने का मकसद आतंक को इस दुनिया से मिटाने का संदेश है।