Loading...
अभी-अभी:

नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में इन चेहरों को किया शामिल

image

May 31, 2019

नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ ली है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से भाजपा के सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार में उनका ओहदा दूसरे नंबर का होगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। आपको बता दें कि पीएम के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है।

चौथे मंत्री के रूप में नितिन गडकरी ने शपथ ली

सरकार में चौथे मंत्री के रूप में नितिन गडकरी ने शपथ ली। इसके बाद सदानंद गौड़ा ने अंग्रेजी में शपथ ली। इससे पहले पीएम और तीन अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण, NDA के सहयोगी दल  लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

हरसिमरत कौर बादल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की

इसके बाद हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। अकाली दल अध्यक्ष नेता हरसिमरत पिछली  मोदी सरकार में खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री थीं। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे थावर चंद गहलोत ने भी शपथ ग्रहण की। वह भाजपा के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं।

शाह अब सरकार में भी नंबर दो की भूमिका में

अध्यक्ष के रूप में भाजपा को शिखर पर पहुंचाने वाले अमित शाह अब सरकार का एक मुख्य अंग बन चुके हैं। जी हाँ, राजनीति के मैदान में पीएम मोदी के के बाद नंबर दो की भूमिका निभाने वाले शाह अब सरकार में भी नंबर दो की भूमिका में होंगे। खबरों के अनुसार प्रचंड जनादेश के बाद मोदी सरकार के सामने अब जनता से सीधे जुड़े मामलों में त्वरित प्रदर्शन के जरिये काबिलियत दिखाने की चुनौती है और शाह के समक्ष अब संगठन के बाद सरकार में भी अपनी वैसी ही क्षमता दिखाने की चुनौती खड़ी हुई है। वहीं गुजरात सरकार में गृह राज्य मंत्री की भूमिका निभा चुके शाह को सरकार का भी अनुभव हासिल है।


कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह
लखनऊ (उप्र)

2. अमित शाह

गांधी नगर (गुजरात)

3. नितिन गडकरी

नागपुर (महाराष्ट्र)

4. डीवी सदानंद गौड़ा

बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)

5. निर्मला सीतारमण

राज्यसभा सदस्य

6. रामविलास पासवान

चुनाव नहीं लड़ा

7. नरेंद्र सिंह तोमर

मुरैना (मप्र)

8. रविशंकर प्रसाद

पटना साहिब (बिहार)

9. हरसिमरत कौर बादल

बठिंडा (पंजाब)

10. थावरचंद गहलोत

राज्यसभा सदस्य

11. एस जयशंकर

पूर्व विदेश सचिव

12. रमेश पोखरियाल निशंक

हरिद्वार (उत्तराखंड)

13. अर्जुन मुंडा

खूंटी (झारखंड)

14. स्मृति ईरानी

अमेठी (उप्र)

15. हर्षवर्धन

चांदनी चौक (दिल्ली)

16. प्रकाश जावड़ेकर

राज्यसभा सदस्य

17. पीयूष गोयल

राज्यसभा सदस्य

18. धर्मेंद्र प्रधान

राज्यसभा सदस्य

19. मुख्तार अब्बास नकवी

राज्यसभा सदस्य

20. प्रहलाद जोशी

धारवाड़ (कर्नाटक)

21. महेंद्रनाथ पांडेय

चंदौली (उप्र)

22. अरविंद सावंत

मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र)

23. गिरिराज सिंह

बेगूसराय (बिहार)

24. गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर (राजस्थान)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. संतोष गंगवार

बरेली (उप्र)

2. राव इंद्रजीत सिंह

गुड़गांव (हरियाणा)

3. श्रीपद नाइक

उत्तर गोवा (गोवा)

4. जीतेंद्र सिंह

उधरपुर (जम्मू-कश्मीर)

5. किरेन रिजिजू

अरुणाचल पश्चिम

6. प्रहलाद पटेल

दमोह (मप्र)

7. आरके सिंह

आरा (बिहार)

8. हरदीप पुरी

राज्यसभा सदस्य

9. मनसुख मांडविया

राज्यसभा सदस्य

राज्य मंत्री
1. फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला (मप्र)

2. अश्विनी चौबे

बक्सर (बिहार)

3. अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर (राजस्थान)

4. वीके सिंह

गाजियाबाद (उप्र)

5. कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद (हरियाणा)

6. रावसाहेब दानवे

जालना (महाराष्ट्र)

7. जी किशनरेड्डी

सिकंदराबाद (तेलंगाना)

8. पुरुषोत्तम रुपाला

राज्यसभा सदस्य

9. रामदास आठवले

राज्यसभा सदस्य

10. साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर (उप्र)

11. बाबुल सुप्रियो

आसनसोल (बंगाल)

12. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर (उप्र)

13. संजय धोत्रे

अकोला, महाराष्ट्र

14. अनुराग ठाकुर

हमीरपुर, हिमाचल

15. सुरेश अंगड़ी

बेलगाम, कर्नाटक

16. नित्यानंद राय

उजियारपुर (बिहार)

17. रतन लाल कटारिया

अंबाला (हरियाणा)

18. वी मुरलीधरन

राज्यसभा सदस्य

19. रेणुका सिंह सरुता

सरगुजा (छत्तीसगढ़)

20. सोम प्रकाश

होशियारपुर (पंजाब)

21. रामेश्वर तेली

डिब्रूगढ़ (असम)

22. प्रताप चंद्र सारंगी

बालासोर (ओडिशा)

23. कैलाश चौधरी

बाड़मेर (राजस्थान)

24. देबश्री चौधरी

रयगंज (बंगाल)