Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका गांधी की जनसभा के दौरान एक लड़की से अभद्रता, मोदी विरोधी नारेबाजी करने के लिए बनाया दबाव

image

Mar 21, 2019

पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा के दौरान एक लड़की से अभद्रता व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना वाराणसी के अस्सी घाट की है, जहां प्रियंका गांधी अपनी तीन दिवसीय गंगा यात्रा के दौरान पहुंची थीं। बताया जा रहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों से जबरदस्ती मोदी चोर है के नारे लगाने के लिए कह रहे थे। एक लड़की ने जब इस पर विरोध जताया तो कार्यकर्ताओं ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया ।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की के साथ मारपीट भी की गई। यह पूरी घटना प्रियंका गांधी की सभा के समय ही हुई। सोशल मीडिया पर पीड़ित लड़की का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए अपनी आपबीती बयान कर रही है। हालांकि, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।

पीड़ित लड़की ने बताया है कि, मैंने नमो टी-शर्ट पहन रखी थी। प्रियंका गाँधी की सभा के दौरान मैं अस्सी घाट पर उपस्थित थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कपड़े पहनकर यहां नहीं आ सकते हैं। पीड़िता ने कहा है कि अगर ये कांग्रेस वाले एक लड़की को सहन नहीं कर सकते हैं तो देश में क्या करेंगे?