Loading...
अभी-अभी:

दुनिया के चौथे सबसे रईस बने मुकेश अंबानी, जानिए कितनी हुई संपत्ति

image

Aug 8, 2020

नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। उनसे आगे केवल अब फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस हैं। मुकेश अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली को पछाड़ कर चौथा स्थान काबिज किया है।

80.6 अरब डॉलर की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ के मुताबिक मुकेश अंबानी 80.6 अरब डॉलर (करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ चौथे पायदान पर हैं। संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी अब फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (102 अरब डॉलर) के करीब आ गए हैं।  हालांकि, दोनों की संपत्ति में अब भी काफी अंतर है। 


अंबानी से ऊपर सिर्फ तीन उद्योगपति 
पहला स्थान - ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह पहले स्थान पर हैं।
दूसरा स्थान - दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
तीसरा स्थान - फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल उनकी दौलत में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जुकरबर्ग हाल ही में पहली बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं।