Loading...
अभी-अभी:

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गोद लिया गांव

image

Jul 14, 2019

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत आने वाले एक गांव को गोद लिया है। जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह का दावा है कि वे इस गांव को मॉडल टाउन बनाएंगे। आप नेता ने जिस गांव को गोद लिया है उसका नाम खरखरी नहर है। सूत्रों ने बताया कि आपा सांसद संजय सिंह उस गांव में गए और गांव के लोगों की समस्याएं पूछी।

संजय सिंह ने विकास की विभिन्न योजनाओं पर की चर्चा
संजय सिंह की मंशा उस गांव को मॉडल टाउन की तरह विकसित करने की है। संजय सिंह ने गांव के लोगों से मुलाकात की और विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। खरखरी गांव में रोजगार की संभावनाएं क्या हो सकती हैं, इस पर भी विचार विमर्श किया गया। गांव में एक लाइब्रेरी बनाने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आप नेता संजय सिंह ने गांव के लोगों से कहा कि 1 करोड़ के बजट में विकास के क्या क्या कार्य हो सकते हैं, इस पर फैसला किया जाए। सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह ने कहा कि कार्यों के बारे में फैसला होते ही वे अगले कुछ दिन में बजट का पैसा जारी कर दिया जाएगा।  

संजय सिंह आप के ओडिशा प्रभारी
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अभी हाल में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पार्टी का ओडिशा प्रभारी बनाया था। इसके कुछ दिनों पहले उन्हें राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया था। यह फैसला पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राजनीति मामलों की समिति की एक बैठक में लिया।