Loading...
अभी-अभी:

यमन पर हुए हमले में 14 लोगों की मौत, 40 घायल

image

Feb 25, 2018

दक्षिणी यमन अदीन में आज दो प्राणघाती कार हमले हुए जिनमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 लोग अभी भी गंभीर स्थिति में है। इस हमले कि जिम्मेदारी आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। बता दें कि हमलावर कार में सवार होकर और बंदूकें लेकर आए थे।  उन्होंने अदीन के दक्षिणी पोत की आतंकवाद निरोधक इकाई के मुख्यालय में घुसने की कोशिश की।

​शिविर के गेट से होते हुए दो हमलावर विस्फोटको से भरी दो कार लेकर आए और अंदर घुसने की कोशिश की जबकि बंदूकों से लैस छह अन्य आंतकवादियों ने भी इमारत के अंदर घुसने का प्रयास किया। इस हमले में एक महिला, दो बच्चे और तीन सुरक्षाकर्मी को जान गंवानी पड़ी है। जबकि 4० लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इन सभी को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया और इनके शवों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने फेसबुक पेज पर अपने बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने शिविर पर हुए बड़े हमले को विफल कर दिया। पुलिस ने बयान में कहा, सभी आंतकवादियों को आंतकवाद निरोधक मुख्यालय के गेट पर पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।

आईएस की संवाद समिति अमाक पर दावा किया कि उसने दक्षिण-पश्चिम अदीन के तवही जिले को लक्षित करके इस हमले को अंजाम दिया। समिति ने हालांकि इस दावे की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं दिया है।