Loading...
अभी-अभी:

बिगबॉस के घर सिरदर्द बनी कंटेस्टेंट अर्शी खान

image

Nov 22, 2017

नई दिल्ली। बिगबॉस के घर में सबके लिए सिरदर्द बनी कंटेस्टेंट अर्शी खान शो के शुरू से ही विवादों के चलते चर्चाओं में रही है। शो में उन्होंने कई बार खुद अपने बारे में ऐसे राज खोलें, जिन्हें सुनकर सब चौंक गए। अब इसी क्रम में अर्शी के इन खुलासों पर अर्शी की मां का बयान सामने आया है।

बता दें कि अर्शी ने शो में कहा था कि वो अफगानिस्तान की रहने वाली है। इसके अलावा उन्होंने पाक क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ शादी और प्रेग्नेंट होने की बात भी कही थी। इस मामले पर आफरीदी ने सफाई भी दी थी। अब अर्शी के पिता ने खुलासा किया है कि उनकी फैमिली भोपाल में रहती हैं।

इसके अलावा अर्शी की मां नाद्रा ने कहा कि अर्शी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसकी उम्र 26 साल है, लेकिन खुद अर्शी ने जिन डॉक्यूमेंट के आधार पर मेयो में एडमिशन लिया था , उसमें 10वीं की रिजल्ट में उनकी बर्थ - डेट 29 जुलाई 1986 लिखी है। यह जानकारी एडमिशन फार्म में खुद अर्शी ने भरी थी। इस आधार पर उनकी उम्र 31 साल 3 माह 22 दिन है।

अर्शी ने मेयो कॉलेज से फीजियोथेरेपी की पढ़ाई की है। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. अशोक जायसवाल कहते हैं कि अर्शी ने 2005 से 2011 तक पढ़ाई की। अर्शी जब एडमिशन कराने आई थीं। उस समय अर्शी ने कहा था कि वो फैमिली के दबाव में एडमिशन ले रही हैं, लेकिन वो मॉडल बनना चाहती हैं। पढ़ाई और दो साल तक एक नर्सिंग होम में नौकरी करने के बाद 2014 में वो मुंबई चली गईं थीं।