Loading...
अभी-अभी:

मिस वर्ल्ड 2017 का ताज मिलने पर छिल्लर को राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

image

Nov 19, 2017

नई दिल्ली : हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है। 'मिस वर्ल्ड 2017' का ताज जीतने वाली मानुषी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को बधाई दी है। कोविंद ने ट्वीट किया, "मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी छिल्लर को बधाई। इससे हमारे देश की हर युवती को अपना सपना पूरा करने की प्रेरणा मिले, चाहे वह किसी भी पेशे में हो।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी उन्हें शुभकामनाएं दी।

मानुषी की इस अचीवमेंट से पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है। आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी मानुषी को बधाई दे रहे हैं। 17 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन, दीया मिर्जा, नेहा घूपिया, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने मानुषी को शुभकामनाएं दी।

छिल्लर ने शनिवार को चीन के सान्या में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में यह खिताब अपने नाम कर भारत का नाम रोशन किया। छिल्लर ने देश को 17 वर्ष बाद यह शोहरत दिलाई है। यह खिताब जीतने वाले वह छठी भारतीय हैं। मानुषी छिल्लर से पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं।