Loading...
अभी-अभी:

एक्टर टॉम ऑल्टर का हुआ निधन, मोदी ने जताया दुख

image

Sep 30, 2017

मुंबई : एक्टर टॉम ऑल्टर का उनके घर में शुक्रवार की रात को निधन हो गया। वे 67 साल के थे। टॉम ऑल्टर पद्मश्री से सम्मानित थे। उनके मैनेजर ने बताया कि उनके स्किन कैंसर का इलाज चल रहा था।

एक्टर टॉम ऑल्टर 300 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शो में काम कर चुके थे। उन्होंने 3 किताबें भी लिखी थीं। टॉम पहले शख्स थे जिन्होंने 1988 में सचिन तेंदुलकर का टीवी इंटरव्यू लिए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आल्टर के निधन पर दुख जताया हैं और निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा हैं कि ऑल्टर का फिल्म और थिएटर में काफी योगदान रहा।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक टॉम कैंसर की चौथी स्टेज पर थे। इसी सितंबर महीने उन्हें मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। टॉम के मैनेजर इस्माइल अंसारी ने बताया कि 28 सितंबर को वे हॉस्पिटल से घर वापिस आ गए थे। बेटे जेमी ने बताया कि वे कैंसर से लड़ रहे थे। वे हमेशा यही कहते थे कि वे इससे बाहर आ जाएंगे। पिछले साल उनके हाथ का एक अंगूठा भी काटना पड़ा था।

टॉम ऑल्टर का करियर
1976 से 2017 लेकर टॉम ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। उनकी मशहूर फिल्मों में गांधी, शतरंज के खिलाड़ी, क्रांति, राम तेरी गंगा मैली, आशिकी, सरदार और परिंदा हैं। उन्होंने भारत एक खोज, जबान संभाल के, बेताल पचीसी, शक्तिमान और कैप्टन व्योम जैसे टीवी शोज में भी काम किया।

महेश भट्ट के सीरियल स्वाभिमान में उनके केशव कलसी के किरदार को काफी सराहा गया। टॉम लगातार नाटकों में भी काम करते रहे। 2008 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।