Loading...
अभी-अभी:

'जाने भी दो यारों' के निर्देशक कुंदन शाह का निधन

image

Oct 7, 2017

नई दिल्‍ली : 'जाने भी दो यारों' जैसी फिल्‍में बनाने वाले प्रसिद्ध निर्देशक कुंदन शाह का शुक्रवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। वह 69 साल के थे। राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता कुंदन शाह फिल्‍मों और टीवी का जाना माना नाम थे। उन्‍होंने कई हिट फिल्‍में और लोकप्रिय टीवी सीरियल्स भी बनाये थे। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। कुंदन शाह को हमेशा उनकी फिल्म 'जाने भी दो यारों' के चलते याद किया जाता था। उन्होंने 'कभी हां कभी ना' जैसी फिल्में और 'नुक्कड़' और 'वागले की दुनिया' जैसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल भी बनाए थे।

कुंदन शाह ऐसे निर्देशक थे, जिन्‍होंने भारतीय सिनेमा में पहली बार व्‍यंग्‍यात्‍मक कॉमेडी विधा को लोगों के सामने रखा। उनकी फिल्‍म 'जाने भी दो यारों' को भारतीय सिनेमा की क्‍लासिक फिल्‍म माना जाता है। पहले फिल्‍में और फिर कई टीवी सीरियल बनाने के बाद कुंदन शाह ने सिनेमा से सात साल का ब्रेक लिया। शाह के निधन में बॉलीवुड में भी शोक का माहौल है। कई फिल्‍मी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।