Loading...
अभी-अभी:

29 की हुई 'फेयर एंड लवली गर्ल', ऐसे बनी बॉलीवुड में पहचान

image

Nov 24, 2017

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का आज जन्मदिन है यामी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। यामी का जन्म 24 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। हालांकि, यामी की पढ़ाई चंढ़ीगड़ में हुई है। यामी के पिता मुकेश गौतम एक पंजाबी फिल्म डायरेक्टर हैं।

यामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंंने ये प्यार ना होगा कम, राजकुमार आर्यन, चांद के पार चलो जैसे सीरियल्सथ में काम किया है। यामी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म 'विक्की डोनर' से की थी लेकिन वह इससे पहले भी काफी फेमस थीं।

बॉलीवुड फिल्मों में आने से पहले यामी कन्नड़ फिल्म 'उल्लासा उत्साहा' में नजर आईं थी। दरअसल, यामी को टीवी पर काफी वक्त से 'फेयर एंड लवली' की एड में देखा गया है। इस एड से ही वह लोगों के बीच काफी फेमस हुईं और आज भी वह इसकी ब्रांड एम्बेस्डर हैं।

फिल्म 'विक्की डोनर' में यामी के साथ आयुष्मान खुराना लीड किरदार में नजर आए थे। इसके बाद वह ईश्वर निवास की फिल्म 'टोटल सियापा' में नजर आईं. इस फिल्म में यामी के साथ अली जफर लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर और किरन खेर ने सपोर्टिंग रोल निभाया था।

इसके अलावा यामी अयज देवगन के साथ फिल्म 'एक्शन जैकसन', वरुण धवन के साथ 'बदलापुर', ऋतिक रोशन के साथ 'काबिल' और पुल्कित सम्राट के साथ फिल्म 'सनम रे' में नजर आ चुकी हैं। यामी आखिरी बार इस साल रिलीज हुई फिल्म 'काबिल' में नजर आईं थी। 

बॉलीवुड और फिल्मह इंडस्ट्रीह में आने वाली ज्याफदातर एक्ट्रेमस थिएटर या मॉ‍डलिंग से जुड़ी होती हैं पर यामी के साथ ऐसा कुछ भी नहीं था। यामी की फैमिली में भी किसी को एक्टिंग से दूर दूर तक कोई नाता नही है। यामी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है।