Loading...
अभी-अभी:

आदित्य रॉय कपूर लंबी छुट्टी के बाद कर रहे आने वाली फिल्म कलंक से वापसी

image

Apr 9, 2019

अपनी पहली ही फिल्म आशिकी-2 से हिट हुए बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार शाद अली की फिल्म 'ओके जानू' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा ब्रेक ले लिया था और अब फिल्म 'कलंक' के जरिये बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इतना लम्बा ब्रेक क्यों लिया है, इसके बारे में हाल ही बात सामने आई है। कलंक को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं।

इस बार उनके पास कई सारी फिल्में हैं

एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने इस बात को लेकर खुलासा किया कि आखिर क्यों दो साल से वो बड़े परदे से गायब थे। इस बारे आदित्य ने कहा कि उन्होंने कभी भी बड़े परदे से गायब होने का नहीं सोचा, बल्कि उन्हें वैसे प्रोजेक्ट नहीं मिले, जिसमें वो काम करना चाहते थे। आदित्य ने कहा कि वो ऐसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। जो उनके करियर को आगे ले जाने में कारगर साबित हो। आदित्य ने कहा कि मैंने कभी भी ब्रेक लेने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जो भी प्रोजेक्ट मेरे पास आए उसे लेकर मैं उत्साहित नहीं हुआ। इसके अलावा आदित्य ने बताया कि कलंक की शूटिंग करते हुए उन्होंने अनुराग बासु की एक फिल्म साइन की, जिसका टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा मोहित सूरी की मलंग है, साथ ही महेश भट्ट के सड़क-2 में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इस बार उनके पास कई सारी फिल्में हैं।