Loading...
अभी-अभी:

कपिल की बायोपिक में रणवीर निभायेंगे कपिल की भूमिका

image

Mar 26, 2019

भारतीय पूर्व क्रिकेटर कपिल देव पर भी बायोपिक बन रही है जिसमें रणवीर सिंह के साथ कई कलाकार अहम रोल निभाने वाले हैं। इससे जुड़ी जानकारी अक्सर सामने आती रहती है। फिल्म में कौन कौन कैसा किरदार निभाएगा इसकी जानकारी आ चुकी है। वहीं इससे जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है जो खास भी है। फिल्म निर्देशक कबीर खान कि फिल्म 83 में सिंबा ऐक्टर रणवीर सिंह कपिल देव की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 1983 में भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में कपिल देव के क्रिकेट सफर को दिखाया जाएगा। आपको यह बता दें कि इस फिल्म में काम करने के लिए रणवीर क्रिकेट कपिल से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इस फिल्म से कपिल की बेटी अमिया भी करने जा रही डेब्यू

इसकी खास बात ये है कि इसी फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। दरअसल, अमिया को फिल्म 83 में असिस्टेंट डायरेक्टर बनाया गया है। 23 साल की अमिया इस फिल्म पर काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल के मुताबिक अमिया इस फिल्म में काम करने के लिए सभी चीजों को ध्यान से देख रही हैं। बताते चले कि इस फिल्म में चिराग पिता संदीप पाटिल की भूमिका में नजर आएंगे। अपने पिता की बायोपिक को हिट करने के लिए बेटी अमिया अच्छे से तैयारी कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल 2020 में 10 अप्रैल को रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिहं की शादी के बाद फिल्म 83 तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह फिल्म सिंबा और गली बॉय से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके हैं। वहीं इस फिल्म के लिए सभी अगले साल का इंतज़ार कर रहे हैं।