Loading...
अभी-अभी:

अपनी इंगेजमेंट पार्टी में दोस्तों संग जमकर नाची प्रियंका

image

Aug 20, 2018

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई और रोका हो 18 अगस्त 2018 को हो चुका है और शाम को एक पार्टी भी हुई जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए थे इस फुंटशोन को सभी ने मिलकर बेहद ही खास बनाया जैसे ही निक-प्रियंका एक दूजे से बंधे वैसे ही प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई भी दे रहे हैं इसी बीच पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका दोस्तों संग जमकर नाच रही हैं।

ज़ाहिर है इस फंक्शन में सभी की निगाहें निक-प्रियंका पर ही टिकी हुई थी इस का एक वीडियो सामने आया है प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा डांस कर रही हैं और उन्ही के साथ प्रियंका भी जमकर थिरक रही हैं इस पार्टी का वीडियो निक ने बनाया है जिसे शेयर भी किया गया है निक के पीछे आप प्रियंका और परिणीति को देख सकते हैं जो डांस कर रही हैं।

दोनों ही बहनें इस फंशन में धूम मचा रही हैं और बेसुध हो कर नाच रही हैं उन्हें आप गाना गाते हुए भी सुन सकती हैं वीडियो में वेस्टर्न म्यूजिक बज रहा है जिस पर प्रियंका, निक और परिणीति डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं निक और प्रियंका दोनों एक दूसरे के हो ही चुके हैं बस अब शादी होनी बाकी है जिसके लिए अब सभी बेताब हो रहे हैं निक और प्रियंका में काफी उम्र का अंतर है जिस पर सोशल मीडिया पर काफी मज़ाक भी उडाया जा रहा है।