Loading...
अभी-अभी:

स्कूल में नस्लीय भेदभाव का शिकार हुई फिर मिस वर्ल्ड बन वैश्विक पटल पर छा गई प्रियंका

image

Jul 18, 2018

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं अपने जन्मदिन पर प्रियंका अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ लंदन गई हैं दोनों को लंदन में स्पॉट किया गया इस अभिनेत्री ने कड़े संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है बचपन से लेकर मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था स्कूली दिनों में प्रियंका को उनके दोस्त मोटी और काली कहकर चिढ़ाते थे और आज वह दुनिया की खूबसूरत और सेक्सी एक्ट्रेस में शुमार हैं।

मिस वर्ल्ड बन कर बॉलीवुड की तरफ किया रुख

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की प्रियंका चोपड़ा जब अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहती थीं तो वहां के स्कूल में उन्हें नस्लीय भेदभाव का शिकार होना पड़ा साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं और वैश्विक पटल पर छा गईं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया प्रियंका ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' के साथ की इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' से डेब्यू किया इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे इसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफल फिल्में दीं।

क्वांटिको में प्रियंका के काम को खूब मिली सराहना

बॉलीवुड में अपनी सफलता सिद्ध करने के बाद प्रियंका ने बेवॉच फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया अमेरिकी सीरियल सीरीज क्वांटिको में प्रियंका के काम को खूब  सराहा गया बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड के बाद अब ​फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी।