Loading...
अभी-अभी:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाले रणवीर-दीपिका की शादी हुई पक्की

image

Aug 14, 2018

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की चर्चा तो शुरुआत से हो रही है दोनों कई बार डेट पर भी स्पॉट हुए हैं पिछले काफी समय से दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चाएं हो रही थी और हाल ही में ऐसी खबर सुनने में आई है दीपिका और रणवीर की शादी कन्फर्म हो चुकी है सोशल मीडिया पर भी दीपवीर की शादी का ट्रेंड शुरू हो गया है।

इस साल की शुरुआत में ही दीपिका और रणवीर की सगाई की ख़बरें जोरों-शोरो से सुनने में आई थी रणवीर और दीपिका की सगाई श्रीलंका में हुई थी जब दोनों अपने परिवालों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे अब तो इन लव बर्ड्स की शादी की तारीख भी पक्की हो गई है सूत्रों की मानें तो 20 नवम्बर को रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणवीर और दीपिका भी विरूष्का जैसे ही डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे।

ख़बरों की मानें तो रणवीर और दीपिका की शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल होंगे दीपवीर की शादी की गेस्ट लिस्ट में भी बस 30 लोगों का नाम ही शामिल है शादी के बाद रणवीर और दीपिका दो रिसेप्शन पार्टी भी ऑर्गनाइज़ करेंगे पहला रिसेप्शन तो दिल्ली में होगा और दूसरा बैंगलोर में आयोजित किया जाएगा बैंगलोर दीपिका का होम टाउन है हाल ही में कबीर बेदी ने भी एक ट्वीट कर रणवीर और दीपिका को शादी की बधाई दी है।