Mar 17, 2024
Swaraj News - 2024 में ऑस्कर समारोह में ओपेनहाइमर फिल्म को सात अवॉर्ड मिले थे... पिछले जुलाई 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कुल 1.4 बिलियन डॉलर का बिजनेस किया है. ओपन हाइमर को दुनिया के कई देशों में रिलीज़ किया गया लेकिन जापान को छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म महीनों बाद इसी महीने के अंत में रिलीज हो रही है....ओपेनहाइमर की फिल्म परमाणु बम विकसित करने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक समूह के नेता की कहानी है। 1945 में विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराये। जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई... इसलिए, ओपनहाइमर जापानी लोगों के लिए एक बहुत दुखद घटना है। ओपनहाइमर इस प्रकार एक युद्ध-विरोधी फिल्म है। परमाणु बम गिराए जाने के साथ ही विश्व युद्ध समाप्त हो गया और जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया। जापानी फ़िल्म समीक्षकों को लगा कि फ़िल्म में जापान का पक्ष नहीं दिखाया गया है। जापानी नागरिक आज भी अमेरिका की परमाणु बम गिराने की योजना को युद्ध अपराध मानते हैं। फिल्म परमाणु हमले की उतनी आलोचना नहीं करती जितनी की जानी चाहिए। जापान में परमाणु हथियार एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। इसलिए, जापान में विरोध फ़िल्म की कहानी से ज़्यादा ओपनहाइमर के प्रचार को लेकर था। फाइनली ओपन हाइमर फिल्म 29 मार्च को जापान में रिलीज होने जा रही है।
