Loading...
अभी-अभी:

‘वीरे दी वेडिंग’ का फस्ट लुक जारी

image

Oct 24, 2017

मुंबई : करीना कपूर खान के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर हैं। करीना कपूर की कमबैक फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' का फस्ट लुक जारी हो गया हैं। हाल ही में इस फिल्‍म की शूटिंग दिल्‍ली में पूरी होने पर जबरदस्‍त पार्टी की गई।

मंगलवार को इस फिल्‍म का पहला लुक सामने आया है, जिसमें फिल्‍म की चारों लीड एक्‍ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिसा नजर आ रही हैं। इस लुक में स्‍वरा और शिखा का चेहरा नजर आ रहा है, लेकिन अपनी बैक दिखाती सोनम कपूर ने करीना कपूर का चेहरा एक खूबसूरत पंखे से छिपा रखा है।

'वीरे दी वेडिंग' की चारों फीमेल लीड खूबसूरत लहंगों में दिख रही हैं। करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म हैं। आखिरी बार फिल्म 'की एंड का' में नजर आई थी। इसके बाद करीना अपने बेटे तैमूर के जन्म और उनकी परवरिश में व्यस्त हो गई थी। इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ उनके बेटे तैमूर भी मौजूद रहे।

इस फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। फिल्‍म की प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि "दिल्‍ली एक अहम लोकेशन है। यह हमारी फिल्‍म के लिए एक आइडल लोकेशन है।" एकता कपूर भी इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' में अनिल कपूर की दोनों बेटियां एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगी।